ICC वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा बरकरार: नंबर-1 पर कायम भारत, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पछाड़ा

ICC वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया का जलवा बरकरार: नंबर-1 पर कायम भारत, दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पछाड़ा

Johar News Times
3 Min Read

आईसीसी की ताजा पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। आईसीसी द्वारा जारी सालाना अपडेट में टीम इंडिया ने नंबर-1 की अपनी स्थिति बरकरार रखी है। हालांकि भारत को एक रेटिंग अंक का नुकसान हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वह बाकी सभी टीमों से आगे बनी हुई है।

118 अंकों के साथ शीर्ष पर भारत

- Advertisement -
Ad image

ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय टीम 118 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है, जिसके खाते में 113 अंक हैं। वहीं मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर कायम है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच केवल पांच अंकों का अंतर है, लेकिन टीम इंडिया अब भी मजबूती के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

दक्षिण अफ्रीका को फायदा, पाकिस्तान पांचवें स्थान पर

आईसीसी की नई रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा दक्षिण अफ्रीका को हुआ है। अफ्रीकी टीम 102 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा है और वह 98 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गया है।

टॉप-10 में इन टीमों का कब्जा

- Advertisement -
Ad image

वनडे रैंकिंग में श्रीलंका 96 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर 93 अंकों के साथ सातवां स्थान बरकरार रखा है। इंग्लैंड 89 अंकों के साथ आठवें नंबर पर मौजूद है। इसके अलावा बांग्लादेश 84 अंकों के साथ नौवें और वेस्टइंडीज 74 अंकों के साथ 10वें स्थान पर बना हुआ है।

विश्व कप 2027 क्वालीफिकेशन के लिए अहम रैंकिंग

आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2027 तक वनडे रैंकिंग में शीर्ष आठ टीमें सीधे विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही टूर्नामेंट के लिए स्वत: क्वालीफाई कर चुके हैं। ऐसे में बाकी टीमों के बीच शीर्ष स्थानों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

- Advertisement -
Ad image

आयरलैंड और अमेरिका को भी फायदा

नई रैंकिंग में आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ते हुए 11वां स्थान हासिल किया है। वहीं अमेरिका ने स्कॉटलैंड को पछाड़कर 13वें स्थान पर कब्जा जमा लिया है। यूएई को भी फायदा हुआ है और वह कनाडा से आगे निकलकर 19वें नंबर पर पहुंच गया है।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article