तमिलनाडु में सत्ता का नया समीकरण: विजय की TVK के साथ कांग्रेस-वाम दलों की ‘डील’, ऐसे तय होगा मंत्रिमंडल

Johar News Times
3 Min Read

तमिलनाडु: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद राज्य में दशकों बाद गठबंधन सरकार बनने की स्थिति बन गई है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन 234 सदस्यीय सदन में बहुमत (118 सीट) से पीछे रहने के कारण अब सहयोगियों का सहारा लेना पड़ रहा है।

गठबंधन का गणित तैयार

- Advertisement -
Ad image

सूत्रों के अनुसार, TVK को समर्थन देने के लिए इंडियन नैशनल कॉंग्रेस (5 सीट), विदुथलाई चिरुथिगल कात्ची(2 सीट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (2 सीट) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (Marxist) (2 सीट) आगे आए हैं। इन 11 विधायकों का समर्थन TVK को बहुमत दिलाने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है।
VCK प्रमुख ठोल थिरूमावालवण ने भी संकेत दिया है कि जनता गठबंधन सरकार चाहती है और सभी दल धर्मनिरपेक्ष मोर्चे के तहत साथ काम करेंगे।

मंत्रिमंडल बंटवारे का फॉर्मूला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित फार्मूले में:

  • कांग्रेस को 2 मंत्रालय
  • VCK और वाम दलों को 1-1 मंत्रालय
  • कुल 4 से 6 मंत्री पद सहयोगियों को दिए जा सकते हैं

TVK के अधिकांश विधायक पहली बार चुने गए हैं, इसलिए सरकार में अनुभव संतुलन के लिए सहयोगियों को जगह दी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

प्रशासनिक मजबूती की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, विजय सरकार में प्रशासनिक मजबूती लाने के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी यू सागायम को भी शामिल करने की रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए तिरुचि पूर्व सीट से उपचुनाव कराकर उन्हें विधानसभा में लाने की योजना पर विचार हो रहा है।

आगे क्या?

- Advertisement -
Ad image

मंगलवार को TVK विधायकों की बैठक में विजय को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। इसके बाद राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण देंगे। माना जा रहा है कि विजय बहुमत साबित करने के लिए एक सप्ताह का समय मांग सकते हैं और सप्ताह के अंत तक नई सरकार का गठन हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह गठबंधन तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय साबित हो सकता है, जहां अब तक सत्ता आमतौर पर एक ही पार्टी के इर्द-गिर्द केंद्रित रही है।

Share This Article