झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के बदले गए उपायुक्त, राजीव रंजन बने जमशेदपुर के नए DC

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला करते हुए कई जिलों में नए उपायुक्तों की नियुक्ति की है। इसके तहत श्री राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, संदीप कुमार को लातेहार, अनन्य मित्तल को गढ़वा और मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा देवघर, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ समेत कई अन्य जिलों में भी नए उपायुक्तों ने पदभार संभाला है।

इन नए जिलों में पदस्थापित हुए अधिकारियों से जनता को यह उम्मीद है कि वे शासन को अधिक पारदर्शी और संवेदनशील बनाएंगे। हालांकि, स्थानीय विकास और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की कई बड़ी चुनौतियां नए अधिकारियों के सामने होंगी, जिन पर उन्हें तत्परता से कार्य करना होगा।

- Advertisement -
Ad image

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए विभिन्न जिलों में नए उपायुक्तों (DC) की नियुक्ति की है: जिनमें —–

  • श्री राजीव रंजन: पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के नए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री संदीप कुमार: लातेहार के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री अनन्य मित्तल: गढ़वा के नए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री दिलेश्वर महतो: गुमला के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्रीमती मेघा भारद्वाज: पाकुड़ की नई जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री लोकेश मिश्रा: गोड्डा के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री शशि प्रकाश सिंह: देवघर के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री उत्कर्ष गुप्ता: कोडरमा के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री हेमन्त सती: हजारीबाग के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री मनीष कुमार: पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री ऋतुराज: रामगढ़ के नए जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
  • श्री रवि आनन्द: चतरा के जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त ।
Share This Article