रामगढ़: पतरातू में सिग्नलिंग केबल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

रामगढ़: पतरातू में सिग्नलिंग केबल चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

रामगढ़ के पतरातू क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 20 मीटर लंबा 12-कोर रेलवे सिग्नलिंग केबल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 हजार रुपये बताई गई है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में

  • मोहन डे (50 वर्ष)
  • राहुल कुमार (18 वर्ष)
  • गौतम कुमार (20 वर्ष)
    शामिल हैं। तीनों आरोपी सौंदा बगीचा के निवासी बताए गए हैं।

कैसे हुई चोरी की घटना

आरपीएफ के अनुसार 23 मई की रात करीब 8 बजे पतरातू गुड्स शेड की साइडिंग लाइन स्थित प्वाइंट नंबर 305 के पास लोकेशन बॉक्स से 2×12 कोर सिग्नलिंग केबल काटकर चोरी की गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद 24 मई को विभाग ने जॉइंट नोट तैयार किया।

जूट की बोरी से हुआ खुलासा

जांच के दौरान शनिवार को आरपीएफ टीम पतरातू बस्ती क्षेत्र से लौट रही थी, तभी ईस्ट केबिन के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति जूट की बोरी में भारी सामान लेकर जाते दिखे। शक होने पर टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में बोरी से तीन टुकड़ों में करीब 20 मीटर सिग्नलिंग केबल बरामद हुई।

पूछताछ में स्वीकारोक्ति, केस दर्ज, जांच जारी

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि पैसे के लालच में उन्होंने 23 मई की रात केबल काटकर पास के टूटे केबिन में छिपाई थी और बाद में उसे बेचने जा रहे थे। उनके पास रेलवे संपत्ति ले जाने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इस मामले में उप-निरीक्षक प्रवीण कुमार की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 05/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 3 आरपी(यूपी) एक्ट और रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की चोरी से ट्रेन परिचालन पर गंभीर असर पड़ सकता था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर बड़ी समस्या टाल दी गई।

Share This Article