घाटशिला में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

घाटशिला में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Johar News Times
2 Min Read

घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव स्तर पर मामले को दबाने और समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, 18 मई को 32 वर्षीय महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला उसका पड़ोसी प्रताप सिंह घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

पंचायत में दबाने की कोशिश
घटना के बाद गांव में बैठक कर मामले को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास किया गया। ग्रामीण स्तर पर समझौते का दबाव बनाए जाने के कारण मामला कई दिनों तक थाने नहीं पहुंच पाया।हालांकि सोमवार को पीड़िता ने घाटशिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर घर में घुसकर महिला के साथ गलत हरकत करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share This Article