CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर विवाद : बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ बताने पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सख्त टिप्पणी

CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर विवाद : बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ बताने पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सख्त टिप्पणी

Johar News Times
3 Min Read

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से करते हुए कहा कि ऐसे युवा आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बन जाते हैं और फिर सिस्टम पर हमला करते हैं।

सुनवाई के दौरान क्या कहा CJI ने

यह टिप्पणी उस समय आई जब CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच एक वकील को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिलाने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने याचिकाकर्ता के पेशेवर आचरण और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर नाराजगी जताई। CJI ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि समाज में पहले से ही ऐसे “परजीवी” मौजूद हैं जो व्यवस्था पर हमला करते हैं और याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या वह भी ऐसे लोगों के साथ जुड़ना चाहता है।

‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर बयान

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा—
कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें न तो रोजगार मिलता है और न ही किसी पेशे में जगह। ऐसे लोग आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बन जाते हैं और सिस्टम पर हमला शुरू कर देते हैं।

सीनियर एडवोकेट दर्जे पर सवाल

बेंच ने याचिकाकर्ता से यह भी सवाल किया कि क्या सीनियर एडवोकेट का दर्जा सिर्फ एक “स्टेटस सिंबल” है। कोर्ट ने कहा कि यह दर्जा किसी व्यक्ति को उसके आचरण और योग्यता के आधार पर दिया जाता है, न कि इसे पाने के लिए पीछा किया जाए। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि यदि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दिया गया कोई निर्णय गलत पाया गया, तो सुप्रीम कोर्ट उसे रद्द कर सकता है।

सोशल मीडिया और आचरण पर नाराजगी

सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता की फेसबुक पोस्ट्स का भी उल्लेख किया और कहा कि उनका व्यवहार सीनियर एडवोकेट पद के अनुरूप नहीं है। बेंच ने पूछा कि क्या यह वही आचरण है जो इस प्रतिष्ठित पद के लिए उपयुक्त माना जा सकता है। इस टिप्पणी के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है और CJI की भाषा को लेकर कानूनी और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article