जमशेदपुर में मेधावी छात्रों का महाकुंभ: डीसी राजीव रंजन ने JAC, CBSE और ICSE के जिला टॉपर्स को किया सम्मानित

सफलता का गौरव: JAC, CBSE और ICSE के जिला टॉपर्स सम्मानित, जमशेदपुर के होनहारों ने रचा नया इतिहास।

Johar News Times
3 Min Read

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को साकची स्थित रवींद्र भवन सभागार में जिला स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीबीएसई , आईसीएसई और जैक बोर्ड के जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कठिन परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी

छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह शानदार सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और उनके शिक्षकों व माता-पिता के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी युवाओं को जीवन में निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।


तीनों बोर्ड के जिला टॉपर्स की सूची :

1. सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के चमकते सितारे:

  • 10वीं टॉपर: श्रेया जनपना (98.6%) ने जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
  • 12वीं (साइंस): शायर दत्ता (97.6%)
  • 12वीं (बायो-साइंस): सालेहा परवीन (95.8%)
  • 12वीं (कॉमर्स): श्रेयांशी धाल (98.6%)
  • 12वीं (आर्ट्स): प्रज्ञा शर्मा (98%)

2. आईसीएसई / आईएससी बोर्ड (ICSE/ISC) के सरताज:

  • 10वीं टॉपर: हर्षित सिंघानिया (99.2%) ने बाजी मारी।
  • 12वीं (साइंस): स्नेहाश्री बिस्वास (99.5%)
  • 12वीं (बायो-साइंस): शांभवी तिवारी (100% अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया)
  • 12वीं (कॉमर्स): संध्या सरकार (98.75%)
  • 12वीं (आर्ट्स): स्नेहा दत्ता (98.25%)

3. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board):

  • मैट्रिक (10वीं) टॉपर: ओम कुमार (98.4%) अंक पाकर जिला टॉपर बने। इसके साथ ही शिप्रा प्रधान, गीता गोराई, उमेश मांडी, अनामिका महतो, कोयल रानी शाह, मोहन महतो, हेमा मन्ना और खुशी कुमारी को भी सम्मानित किया गया।
  • इंटर (12वीं साइंस): कृष्णा रॉय और सक्षम मिश्रा (संयुक्त रूप से 95.2% पाकर प्रथम)।
  • इंटर (12वीं कॉमर्स): कृती कुमारी (90.2% के साथ जिला टॉपर)।
  • इंटर (12वीं आर्ट्स): रेखा कुमारी (93.6% अंक के साथ प्रथम)।

समारोह में जुटे जिले के आला अधिकारी

उपायुक्त ने विश्वास जताया कि जमशेदपुर के ये मेधावी छात्र भविष्य में न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। इस भव्य सम्मान समारोह में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी , जिला शिक्षा अधीक्षकके अलावा विभिन्न नामी स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, गौरवान्वित अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share This Article