हेग में गरजे पीएम मोदी: नीदरलैंड से भारत के 4 बड़े लक्ष्यों का किया ऐलान, कहा- अब बड़े सपने देख रहा है देश

अब बड़े सपने देख रहा है भारत: नीदरलैंड में प्रवासियों के बीच पीएम मोदी का बड़ा एलान, यूपीआई और स्टार्टअप क्रांति से चौंकाया।

Johar News Times
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नीदरलैंड के हेग शहर में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की नई वैश्विक ताकत का शंखनाद किया। पीएम मोदी ने विकसित भारत के चार बड़े लक्ष्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अब छोटे नहीं, बल्कि बहुत बड़े सपने देख रहा है और उन्हें पूरा भी कर रहा है। उन्होंने भारत को वैश्विक ग्रोथ इंजन बनाने, ओलंपिक की मेजबानी, मजबूत सप्लाई चेन और तकनीकी नेतृत्व जैसे ऐतिहासिक लक्ष्यों पर विशेष जोर दिया।

“पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, मां भारती के बच्चों का जज्बा नहीं”

प्रवासियों से खचाखच भरे हॉल में पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा:

“पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, आपका पता और टाइम जोन बदल सकता है, लेकिन मां भारती की संतानों का जज्बा कभी नहीं बदलता।”

उन्होंने कहा कि हेग आज भारत और नीदरलैंड की अटूट दोस्ती का एक जीवंत प्रतीक बन चुका है।


16 मई की तारीख का जिक्र कर कहा- जनता का भरोसा ही मेरी ताकत

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने 16 मई 2014 की ऐतिहासिक तारीख का भी विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसी दिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने देश को दशकों बाद एक स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार दी थी, जिसने देश के विकास का रास्ता बदला। पीएम ने कहा कि देशवासियों का यही अटूट विश्वास और आशीर्वाद उन्हें “न कभी रुकने देता है और न थकने देता है।”


प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रगति की रफ्तार को आंकड़ों के जरिए दुनिया के सामने रखा:

  • आज भारत में हर महीने 20 बिलियन से ज्यादा का यूपीआई ट्रांजैक्शन हो रहा है, जो पूरी दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधे से अधिकहिस्सा है।
  • महज 12 साल पहले भारत में जहां 500 से भी कम स्टार्टअप थे, आज उनकी संख्या बढ़कर 2 लाख से ज्यादा हो चुकी है।

वैश्विक संकट के बीच भारत-नीदरलैंड्स की जुगलबंदी

पीएम मोदी ने मौजूदा वैश्विक हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि कोविड महामारी, युद्ध और ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को बड़ी चुनौतियां दी हैं। अगर समय रहते हालात नहीं बदले, तो दुनिया की एक बड़ी आबादी फिर से गरीबी के दलदल में धंस सकती है। ऐसे अनिश्चित समय में भारत और नीदरलैंड्स मिलकर एक भरोसेमंद, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार ‘ग्लोबल सप्लाई चेन’ बनाने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहे हैं।

डच शाही परिवार और नेताओं से होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस प्रवासी कार्यक्रम के बाद वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर , क्वीन मैक्सिमा और वहां के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। उन्होंने गर्व से कहा कि डच नेता हमेशा भारतीय समुदाय की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उनके योगदान की खुलकर सराहना करते हैं, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

Share This Article