झारखंड में जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कई जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की नियुक्ति की गई है। सरायकेला-खरसावां जिले की कमान निधि द्विवेदी को सौंपी गई है, जबकि देवघर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी प्रवीण पुष्कर को मिली है। इसके अलावा बोकारो में नाथू सिंह मीणा, हजारीबाग में अमन कुमार और पलामू में कपिल चौधरी को नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। कुल एक दर्जन से अधिक जिलों में नए कप्तानों की तैनाती की गई है।

राज्य सरकार ने जिला पुलिस कप्तानों (SP) की भी नई सूची जारी की है:
- श्रीमती निधि द्विवेदी: पुलिस अधीक्षक (SP), सरायकेला खरसावाँ ।
- श्री प्रवीण पुष्कर: पुलिस अधीक्षक (SP), देवघर ।
- श्री आशुतोष शेखर: पुलिस अधीक्षक (SP), गढ़वा ।
- श्री अनुदीप सिंह: पुलिस अधीक्षक (SP), पाकुड़ ।
- श्री मुकेश कुमार लुनायत: पुलिस अधीक्षक (SP), रामगढ़ ।
- श्री नाथू सिंह मीणा: पुलिस अधीक्षक (SP), बोकारो ।
- श्री अनिमेष नैथानी: पुलिस अधीक्षक (SP), चतरा ।
- श्री अमन कुमार: पुलिस अधीक्षक (SP), हजारीबाग ।
- श्री कुमार शिवाशीष: पुलिस अधीक्षक (SP), कोडरमा ।
- श्री कपिल चौधरी: पुलिस अधीक्षक (SP), पलामू ।
- श्री शम्भू कुमार सिंह: पुलिस अधीक्षक (SP), जामताड़ा ।
- श्री प्रशांत आनन्द: पुलिस अधीक्षक (SP), संचार एवं तकनीकी सेवा ।
- श्री सौरव: पुलिस अधीक्षक (SIB), विशेष शाखा, राँची ।
नए पुलिस अधीक्षकों से क्षेत्र की जनता को बेहतर पुलिसिंग और अपराध मुक्त समाज की उम्मीद है। हालांकि, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखना नए अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौतियां होंगी, जिनसे निपटने के लिए उन्हें जन-सहयोग के साथ कार्य करना होगा।









