मुख्य समाचार
- कोरोना के बाद अब हंता वायरस का “एंडीज स्ट्रेन” बना दुनिया के लिए नया खतरा।
- पश्चिम बंगाल में नगर निगम भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार।
- पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील पर देश में तेज हुई राजनीतिक बहस।
- हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- झारखंड के गांव में पेयजल संकट का वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश।
- NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की जांच अब CBI करेगी।
- झारखंड में अवैध बालू खनन रोकने के लिए सरकार सख्त, 35 बालू घाट जल्द होंगे शुरू।
- मनरेगा कर्मियों को मिलेगा SGSP योजना का लाभ, सरकार ने जारी किया आदेश।
- गुवा सेल खदान क्षेत्र में चक्का जाम जारी, रोजगार और मजदूर बहाली की मांग।
- तेतरियाखाड़ कोलियरी से 13 लाख टन कोयला उठाने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश।
- झारखंड पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन, 2.54 करोड़ के ड्रग्स और नकली शराब जब्त।

हंता वायरस का एंडीज स्ट्रेन बना नया खतरा
कोरोना के बाद अब हंता वायरस का खतरनाक “एंडीज स्ट्रेन” दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायरस इंसान से इंसान में भी फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, उल्टी, सांस लेने में तकलीफ और फेफड़ों में संक्रमण शामिल हैं। फिलहाल इस वायरस की कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

भर्ती घोटाले में सुजीत बोस गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद ईडी ने टीएमसी नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी का आरोप है कि दक्षिण दमदम नगर निगम में अवैध नियुक्तियों के लिए पैसों का लेन-देन हुआ था। मामले में कई बैंक खातों और संपत्तियों की जांच जारी है।

पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज
वैश्विक आर्थिक संकट और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से कुछ समय तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद राजनीतिक बहस तेज हो गई है। सरकार का कहना है कि तेल और सोने के बढ़ते आयात से विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव बढ़ रहा है।
हिमंता बिस्वा सरमा फिर बने असम के मुख्यमंत्री
भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। एनडीए ने विधानसभा चुनाव में 102 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पेयजल संकट पर सीएम हेमंत सख्त
झारखंड के एक गांव में पेयजल संकट का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में ग्रामीण और जंगली सूअर एक ही गड्ढे का पानी पीते नजर आए। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द
पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई है। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। देशभर के लाखों छात्र अब नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं।
अवैध बालू खनन पर सरकार सख्त
झारखंड सरकार ने अवैध बालू खनन और परिवहन रोकने के लिए 35 बालू घाटों की लीज प्रक्रिया अगले 10 दिनों में पूरी करने का निर्देश दिया है। सरकार को इन घाटों से करीब 1700 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।
मनरेगा कर्मियों को मिलेगा बड़ा लाभ
झारखंड सरकार ने मनरेगा के 5 हजार से अधिक कर्मियों को SGSP योजना का लाभ देने की घोषणा की है। योजना के तहत कर्मियों को बीमा, दुर्घटना कवर और कम ब्याज दर पर ऋण जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
गुवा सेल खदान में चक्का जाम जारी
पश्चिमी सिंहभूम के गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय रोजगार और मजदूर बहाली की मांग को लेकर चक्का जाम जारी है। आंदोलन के कारण खदान उत्पादन और परिवहन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
झारखंड हाईकोर्ट ने लातेहार की तेतरियाखाड़ कोलियरी में जमा 13 लाख टन कोयले को तत्काल उठाने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि लंबे समय से कोयला स्टॉक रहने के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

ड्रग्स और नकली शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन
झारखंड पुलिस ने राज्यभर में अभियान चलाकर 2.54 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ और नकली शराब बरामद की है। खूंटी, सिमडेगा, बोकारो और रामगढ़ में हुई कार्रवाई में 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
आप देख रहे है जोहार न्यूज़ टाइम्स।
झारखंड, देश और दुनिया की ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
ताजा खबरों के लिए हमारे चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें।
joharnewstimes.com








