सीसीएल गिद्दी ‘सी’ के बूम बैरियर पोस्ट पर बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पांच गोलियां बरसाई, मचा हड़कंप

सीसीएल गिद्दी 'सी' के बूम बैरियर पोस्ट पर बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पांच गोलियां बरसाई, मचा हड़कंप

Johar News Times
3 Min Read

मामला दुबे गैंग से जुड़े होने का, लेवी को लेकर दहशत फैलाने की वारदात, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, जांच और कार्रवाई में जुटी,

गिद्दी, थाना गिद्दी क्षेत्र के सीसीएल कोलियरी गिद्दी ‘सी’ बूम चेक पोस्ट पर बीते मंगलवार की रात गोलियों की तड़ तड़ाहत से दहल उठा, एकाएक हुए इस घटना से चेक पोस्ट पर तैनात कर्मी व सुरक्षा गार्ड समेत कई कामगारों व कॉलोनी वाशियो में दहशत व्याप्त हो गया, सूचना मिलने के बाद गिद्दी पुलिस चेक पोस्ट के समीप पहुंचकर गोलियों के निशान समेत सीसीटीवी कैमरे, वारदात के समय मौजूद कर्मियों से पूछताछ किया. साथ ही अपराधियों की पहचान और धर पकड़ के लिए कार्रवाई में जुट गई है, जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार रात्रि गिद्दी सी कोलियरी बूम बैरियर चेक पोस्ट में पहली बार दो अपराधी बुलेट में सवार होकर चेक पोस्ट के समीप बाइक को दो से तीन राउंड घुमाया, इसके पश्चात खड़े बाइक में बैठकर ताबड़तोड़ करीब 5 राउंड गोलियां चलाई, गनीमत रही थी अपराधियों के द्वारा यह गोलीबारी चेक पोस्ट के दीवारों पर की गई, यदि थोड़ी सी भी गोली का निशान इधर-उधर होता तो चेक पोस्ट के अंदर शीशे लगे खिड़कियों के पीछे काम कर रहे कर्मी और गार्ड को नुकसान हो सकता था, लेकिन दशक फैलाने के लिए चेक पोस्ट के दीवार पर गोलियां चलाई गई, जिसके निशान देखे जा सकते हैं, बताया जाता है कि इस आपराधिक घटना को अंजाम देने में राहुल दुबे गैंग के लोग शामिल हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, फिलहाल कोई भी कुछ भी कहने से बचता दिख रहा है

पुलिस और सीसीएल के सुरक्षा विभाग अपने तरीके से जांच की कार्रवाई कर रहे हैं, चर्चा है कि लेवी के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है, हालांकि जांच की सूई हर पहलू पर आगे बढ़ रही है, सीसीटीवी फुटेज में बुलेट बाइक पर सवार दो अपराधियों को चेक पोस्ट के नजदीक आता दिखाई पड़ रहा है, जिनके द्वारा गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया गया, बताया जाता है कि खबर लिखे जाने तक कोलयरी गिद्दी सी क्षेत्र कर्मियों में भय और बढ़ते आपराधिक घटना पर लोग चिंता जताते दिखाई पड़ रहे हैं।

Share This Article