झारखंड में इंटर पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 326 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन की तारीख और चयन प्रक्रिया

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंटर पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंटर पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 326 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन भारत के किसी भी राज्य के योग्य अभ्यर्थी कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 20 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 19 अगस्त 2026 (रात 12 बजे तक)
  • शुल्क, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड की अंतिम तिथि : 20 अगस्त 2026
  • आवेदन में संशोधन (Correction Window) : 21 से 23 अगस्त 2026

किन पदों पर होगी भर्ती?

  • हेल्थ सुपरवाइजर – 137 पद
  • मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर – 62 पद
  • मत्स्य तकनीकी सहायक – 41 पद
  • कीट संग्रहकर्ता – 32 पद
  • वेटनरी/मेडिकल असिस्टेंट – 27 पद
  • कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक – 27 पद

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : ₹100
  • झारखंड के एससी/एसटी अभ्यर्थी : ₹50
  • 40% या उससे अधिक दिव्यांग अभ्यर्थी : निःशुल्क
  • महत्वपूर्ण: झारखंड के सामान्य या ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी यदि गलती से एससी/एसटी श्रेणी का शुल्क जमा करते हैं, तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
भर्ती परीक्षा सीबीटी (CBT) या ओएमआर (OMR) मोड में आयोजित की जाएगी। चयन दो चरणों में होगा—

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देख लें।

Share This Article