Jamshedpur News: DC ने घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, पुनर्वास और कौशल विकास पर दिया जोर

Jamshedpur News: DC ने घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, पुनर्वास और कौशल विकास पर दिया जोर

Johar News Times
1 Min Read

सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा; अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश,

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने बुधवार को केंद्रीय कारा घाघीडीह, साकची कारा और संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पुनर्वास और कौशल विकास कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बंदियों और बाल संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सुरक्षा मानकों के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण और बेहतर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

उपायुक्त ने कहा कि बंदियों और किशोरों को पुनर्वास, शिक्षा, परामर्श तथा कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुनर्वास और कौशल विकास गतिविधियों को और मजबूत करने, शिक्षा एवं परामर्श सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने तथा संस्थानों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

Share This Article