Jharkhand Weather Update : झारखंड में तीन दिन मौसम का दोहरा असर, कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवा और बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update : झारखंड में तीन दिन मौसम का दोहरा असर, कहीं गर्मी तो कहीं तेज हवा और बारिश के आसार

Johar News Times
2 Min Read

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में कहीं तेज गर्मी तो कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। सोमवार को राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि कई जिलों में गर्मी का प्रभाव बना रहा।

साइक्लोनिक सिस्टम से बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय दूसरे साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।

3 जून तक तेज हवा और वज्रपात की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कई स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

4 और 5 जून को हल्की से मध्यम बारिश
4 और 5 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश के आसार

रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इन जिलों में गर्मी का अलर्ट

देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

जून में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बढ़ेगा तथा जून के पहले सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Share This Article