गढ़वा में आधी रात एसडीएम की कार्रवाई, अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त

गढ़वा में आधी रात एसडीएम की कार्रवाई, अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त

Johar News Times
2 Min Read

गढ़वा में अवैध बालू परिवहन और उससे बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सदर एसडीएम संजय कुमार ने देर रात औचक गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया।

जब्त ट्रैक्टरों में एक पतरिया डुमरिया निवासी मुकेश तिवारी का बताया गया, जबकि अन्य दो ट्रैक्टर छतरपुर निवासी सुनील जायसवाल और मनीष पांडेय के हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही दो ट्रैक्टर चालकों ने बीच सड़क पर बालू गिराकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

एसडीएम ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर मालिक पहले भी बालू चोरी के मामलों में दोषी पाए जा चुके हैं। बार-बार चेतावनी के बावजूद अवैध परिवहन जारी था। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजस्व चोरी नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला है। प्रशासन ने तीनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 110 के तहत कार्रवाई शुरू कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जुर्माना भी लगाया जाएगा और भुगतान नहीं होने पर नीलामपत्रवाद के जरिए वसूली होगी।

एसडीएम ने फोरलेन बाईपास पर चल रहे बालू ट्रैक्टरों की जांच के लिए टोल प्लाजा से पिछले चार रातों की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। फुटेज के आधार पर पूरे नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खनन विभाग को नियमित छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article