जोरी गांव में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

जोरी गांव में श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ में शामिल हुए पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

Johar News Times
2 Min Read

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित जोरी गांव में आयोजित श्री श्री 1008 श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ-सह-प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पुराण ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कलश यात्रा में भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों को महायज्ञ की शुभकामनाएं दीं।

मां काली मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव व्यक्ति के तन, मन और समाज पर भी सकारात्मक रूप से पड़ता है। ऐसे आयोजनों से वातावरण शुद्ध और पवित्र होता है तथा लोगों में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में भागीदारी निभाई।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, चन्द्रदेव यादव, उप प्रमुख राहुल कुमार, प्रतापपुर डीलर संघ अध्यक्ष संजय माथुर, राजद युवा नेता मनीष कुमार, समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय, इंद्रजीत कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article