जमशेदपुर: साकची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा आयोजित तीन माह के निरंतर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आठ दिवसीय फर्स्ट एड एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इमरजेंसी प्रिपेयरेडनेस प्रशिक्षण का सफल समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को टीम PSF द्वारा संचालित किया गया, जिसे छात्रों ने आधुनिक समय और दैनिक जीवन के लिए बेहद उपयोगी बताया।
नेताजी सुभाष मैदान में ‘गोल्डन आवर’ का लाइव डेमो
प्रशिक्षण के अंतिम दिन साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में लाइव डेमो प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी गई।
छात्रों को बताया गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद के महत्वपूर्ण समय यानी ‘गोल्डन आवर’ में किस प्रकार घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सकती है और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।
हाइड्रोलिक स्ट्रेचर और आधुनिक एम्बुलेंस तकनीक का प्रदर्शन
प्रशिक्षण में अत्याधुनिक हाइड्रोलिक स्ट्रेचर, एम्बुलेंस लोडिंग सिस्टम और स्ट्रेचर ड्रिल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। आधुनिक उपकरणों के जरिए आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी और सुरक्षित तरीके से राहत पहुंचाने की प्रक्रिया छात्रों को विस्तार से समझाई गई।
देशभर से पहुंच रहे हैं विद्यार्थी
इंस्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हर माह देश के विभिन्न हिस्सों से छात्र भाग लेने पहुंचते हैं। प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को लेकर प्रतिभागियों ने उत्साह व्यक्त किया। प्रशिक्षणार्थियों का कहना था कि इस प्रकार का व्यावहारिक ज्ञान न केवल कार्यस्थल पर बल्कि निजी जीवन की आपात स्थितियों में भी बेहद उपयोगी साबित होता है।
कई विशेषज्ञ रहे मौजूद
इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान अरिजीत सरकार, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश और उत्तम कुमार गोराई सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों को सुरक्षा, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com








