जमशेदपुर : कदमा में फिर महिला से चेन छिनतई, मधुसूदन अपार्टमेंट के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

जमशेदपुर : कदमा में फिर महिला से चेन छिनतई, मधुसूदन अपार्टमेंट के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Johar News Times
2 Min Read

जमशेदपुर: शहर में चेन छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र के उलियान इलाके से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घर लौट रही महिला को बनाया निशाना

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, उलियान स्थित विद्यासागर पथ के मधुसूदन अपार्टमेंट में रहने वाले उत्पल कुमार दत्ता की पत्नी किसी काम से बाहर गई थीं। जब वह वापस घर लौट रही थीं, तभी अपार्टमेंट के गेट के पास बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी कदमा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।जांच में यह भी सामने आया था कि छीनी गई सोने की चेन को गलाकर तीन अंगूठियां बनाने वाले एक सोनार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article