IIM रांची का जलवा: ई-एमबीए छात्र को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज, 96 कंपनियों ने दिए प्लेसमेंट ऑफर

IIM रांची का जलवा: ई-एमबीए छात्र को मिला 1.2 करोड़ का पैकेज, 96 कंपनियों ने दिए प्लेसमेंट ऑफर

Johar News Times
4 Min Read

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेनेजमेंट रांची ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपनी फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। 6 मई को जारी इस रिपोर्ट में संस्थान ने एक बार फिर शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान साबित की है।

इस बार संस्थान के एक्जीक्यूटिव एमबीए (ई-एमबीए) 2024-26 समर बैच के एक छात्र को 1.2 करोड़ रुपये का सर्वाधिक पैकेज मिला है, जिसने पूरे प्लेसमेंट सीजन को खास बना दिया। वहीं एमबीए, एमबीए-एचआरएम और एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स के छात्रों के डोमेस्टिक सीटीसी में भी पिछले वर्ष की तुलना में 4.19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

- Advertisement -
Ad image

96 कंपनियों ने दिया प्लेसमेंट ऑफर

प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान विभिन्न क्षेत्रों की कुल 96 कंपनियों ने छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव दिए। संस्थान के छात्रों ने आईटी, बैंकिंग, कंसल्टिंग, एनालिटिक्स, फाइनेंस, लॉजिस्टिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों में अपनी जगह बनाई।

संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव और कॉर्पोरेट रिलेशन चेयरपर्सन प्रो. राजीव वर्मा की मौजूदगी में फाइनल प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी की गई। निदेशक ने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में छात्रों की संख्या में 31.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों के औसत सीटीसी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

53 नई कंपनियों को जोड़ा गया

- Advertisement -
Ad image

कॉर्पोरेट रिलेशंस टीम ने इस वर्ष 53 नई कंपनियों से संपर्क कर उन्हें कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा उद्योग जगत के 70 से अधिक वरिष्ठ प्रबंधकों और नेतृत्वकर्ताओं ने संस्थान में लीडरशिप टॉक के जरिए छात्रों को मार्गदर्शन दिया।

एमबीए छात्रों को मिला 52.50 लाख तक का पैकेज

एमबीए प्लेसमेंट ड्राइव में 72.83 प्रतिशत फ्रेशर्स और 42.93 प्रतिशत छात्राएं शामिल हुईं। इस दौरान 60 कंपनियों ने एमबीए छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर दिए।

- Advertisement -
Ad image
  • सर्वाधिक वार्षिक पैकेज: 52.50 लाख रुपये
  • टॉप 25% छात्रों का औसत पैकेज: 24.83 लाख रुपये
  • कुल औसत पैकेज: 19.24 लाख रुपये

इसके अलावा 22.35 प्रतिशत छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिला, जिनका औसत पैकेज 19.28 लाख रुपये रहा। वहीं समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के दौरान छात्रों के स्टाइपेंड में 23.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और अधिकतम स्टाइपेंड 3.69 लाख रुपये तक पहुंच गया।

एमबीए-एचआरएम छात्रों का शानदार प्रदर्शन

एमबीए-एचआरएम कार्यक्रम में शामिल 40.54 प्रतिशत छात्रों को पहले ही प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिल चुके थे।

  • सर्वाधिक पैकेज: 22.75 लाख रुपये
  • टॉप 25% छात्रों का औसत पैकेज: 20.95 लाख रुपये
  • कुल औसत पैकेज: 17.74 लाख रुपये

प्री-प्लेसमेंट ऑफर के तहत औसत वार्षिक पैकेज 18.86 लाख रुपये रहा।

एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स में 22% से ज्यादा की बढ़ोतरी

एमबीए-बिजनेस एनालिटिक्स (बीए) कार्यक्रम में छात्रों के सर्वाधिक पैकेज में पिछले बैच की तुलना में 22.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

  • सर्वाधिक पैकेज: 32.13 लाख रुपये
  • टॉप 25% छात्रों का औसत पैकेज: 27.81 लाख रुपये
  • कुल औसत पैकेज: 20.99 लाख रुपये

इस कार्यक्रम के छात्रों को बैंकिंग, कंसल्टिंग, आईटी, फिनटेक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में अवसर मिले।

इन बड़ी कंपनियों ने किया चयन

प्लेसमेंट ड्राइव में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से:

जैसी कंपनियों ने छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुसार अवसर प्रदान किए।

वैश्विक स्तर पर भी बढ़ी पहचान

आईआईएम रांची ने हाल ही में क्यूएस एक्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग 2026 में भी अपनी जगह बनाई है, जो संस्थान की वैश्विक मान्यता और अकादमिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। इसके साथ ही संस्थान ने ईएमबीए 2026-28 समर बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Share This Article