आद्रा मंडल में 22 से 28 जून तक रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के रूट और समय में बदलाव

Johar News Times
2 Min Read

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) एवं सिग्नल-टेलीकॉम विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य के लिए 22 जून से 28 जून 2026 तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक (DRM) द्वारा स्वीकृत इस कार्य के कारण कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस अवधि में कुछ मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा एक एक्सप्रेस ट्रेन को पुनर्निर्धारित भी किया गया है।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • 68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू : 22 एवं 25 जून को रद्द
  • 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू : 23, 26 एवं 28 जून को रद्द
  • 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा मेमू : 25 एवं 28 जून को रद्द

आंशिक रूप से चलने वाली ट्रेनें

  • 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर मेमू : 23, 26 एवं 28 जून को महुदा तक ही चलेगी। महुदा-गोमो खंड रद्द रहेगा।
  • 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू : 23, 24 एवं 27 जून को आद्रा तक ही संचालित होगी।
  • 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू : 22, 24, 25, 26 एवं 27 जून को आद्रा तक ही चलेगी।
  • 13503/13504 बर्धमान-हटिया-बर्धमान एक्सप्रेस : 25 एवं 28 जून को गोमो तक ही संचालित होगी।
  • 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस : 23, 24, 25 एवं 27 जून को आद्रा तक ही चलेगी।

पुनर्निर्धारित ट्रेन

  • 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 22 एवं 26 जून को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से खड़गपुर से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है।

Share This Article