गिरिडीह में पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार; अवैध संबंध के विवाद का आरोप

गिरिडीह में पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार; अवैध संबंध के विवाद का आरोप

Johar News Times
2 Min Read

गिरिडीह: जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमाडीह गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दौलत साव ने अपनी पत्नी कुलसी देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी का कथित तौर पर एक अन्य महिला के साथ संबंध था और इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं होने पर आरोपी रविवार सुबह करीब 9 बजे स्वयं भरकट्टा ओपी पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बंद घर का ताला खुलवाने पर अंदर महिला का शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। ओपी प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Share This Article