चाईबासा मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का आज पोस्टमार्टम, तीन डॉक्टरों की टीम तैनात

Johar News Times
2 Min Read


कोल्हान जंगल मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी नक्सली इसराईल पूर्ति उर्फ अमृत का आज पोस्टमार्टम होगा।
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों की टीम करेगी प्रक्रिया, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी।

चाईबासा के कोल्हान जंगल में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली इसराईल पूर्ति उर्फ अमृत का आज सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव को बुधवार देर शाम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जंगल से बरामद किया गया था।

- Advertisement -
Ad image

आज सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में तीन डॉक्टरों की टीम मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम करेगी। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमों के अनुरूप करने की तैयारी की है।

इधर, मुठभेड़ के बाद कोल्हान जंगल में नक्सलियों की तलाश में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि मारा गया नक्सली गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ से दो दिन पहले उसके माता-पिता ने उससे मिलकर घर लौटने की अपील भी की थी।

हर अपडेट के लिए जुड़े रहें—हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article