जिले भर में मजदूर दिवस पर रैली, सभा और झंडोत्तोलन कर श्रमिकों ने अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की।
चांडिल स्लीपर यूनियन ने शिकागो के शहीदों को याद कर मजदूर एकता का संदेश दिया।
सरायकेला-खरसावां जिले में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में कार्यक्रम आयोजित कर मई दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रमिक संगठनों ने रैली, सभा और झंडोत्तोलन के माध्यम से शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष को याद किया।
चांडिल स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप के पास चांडिल स्लीपर यूनियन संघ द्वारा झंडोत्तोलन कर मजदूरों को सलामी दी गई। इस मौके पर आशुतोष महतो और अनंत कुमार महतो ने 1 मई 1886 के शिकागो आंदोलन को याद करते हुए बताया कि मजदूरों ने 8 घंटे कार्य की मांग को लेकर ऐतिहासिक संघर्ष किया था।
वक्ताओं ने कहा कि आज भी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, ESI और PF जैसी सुविधाएं पूरी तरह नहीं मिल रही हैं। उन्होंने 26 हजार न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग उठाई।
गम्हरिया, आदित्यपुर, कांड्रा और सरायकेला में भी विभिन्न श्रमिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर मजदूर एकता का संदेश दिया।
हर अपडेट के लिए जुड़े रहें — हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

















