घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलडुंगरी के राष्ट्रीय उच्च पथ मार्ग पर कुछ दिनों पूर्व हुए सड़क दुर्घटना में सुस्नीज़ुब्नी निवासी स्वर्गीय उत्तम पातर का दुःखद निधन हो गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दिवंगत की धर्मपत्नी शांति पातर एवं पुत्र बुद्धेश्वर पातर ने श्राद्ध शांति कार्य हेतु सहायता के लिए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन से निवेदन किया था।
विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में आज उनके निर्देश पर प्रखण्ड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू द्वारा श्राद्ध कार्य के लिए आवश्यक खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं।
इस दौरान बाबूलाल मुर्मू, विकास मजूमदार, पांवड़ा पंचायत अध्यक्ष मेघराय बेसरा एवं सुदर्शन बेहरा ने दिवंगत के घर पहुंचकर सहायता सामग्री सौंपी तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
सड़क दुर्घटना में मृत उत्तम पातर के परिवार को विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने पहुंचाई सहायता
सड़क दुर्घटना में मृत उत्तम पातर के परिवार को विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने पहुंचाई सहायता
