दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेकऑफ से पहले विमान के इंजन में आग, 228 यात्री सुरक्षित निकाले गए

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: टेकऑफ से पहले विमान के इंजन में आग, 228 यात्री सुरक्षित निकाले गए

Johar News Times
3 Min Read

नई दिल्ली, राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब ज्यूरिख जा रही Swiss International Air Lines की फ्लाइट के इंजन में टेकऑफ के दौरान अचानक आग लग गई। समय रहते पायलट की सूझबूझ से विमान को रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट नंबर LX147 (एयरबस A330) रात करीब 1:08 बजे रनवे पर टेकऑफ के लिए दौड़ रही थी। इसी दौरान एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -
Ad image

इमरजेंसी स्लाइड से निकाले गए यात्री

घटना के बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। विमान में कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में 6 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों और दमकल विभाग ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया, जिससे स्थिति जल्द सामान्य हो गई।

जांच के लिए टास्क फोर्स गठित

एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

इस मामले में Directorate General of Civil Aviation और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी जांच शुरू कर दी है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम विमान का विस्तृत निरीक्षण करेगी।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों को आवश्यक सहायता दी जा रही है। उनके लिए रीबुकिंग, होटल में ठहरने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को संपर्क कार्ड भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा जा सके। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article