30 जून से शुरू होगा मतदाता सत्यापन अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

30 जून से शुरू होगा मतदाता सत्यापन अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Johar News Times
2 Min Read

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (SIR) अभियान का दूसरा चरण 30 जून से 29 जुलाई तक चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे।

अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता को फॉर्म-2 की दो प्रतियां दी जाएंगी। एक प्रति आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ भरकर बीएलओ को जमा करनी होगी, जबकि दूसरी प्रति मतदाता अपने पास सुरक्षित रखेंगे। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फॉर्म व्यक्तिगत होगा और किसी अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित नहीं किया जा सकेगा।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र या पासपोर्ट मान्य होंगे। निवास प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली या पानी का बिल तथा बैंक पासबुक स्वीकार किए जाएंगे। वहीं पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (EPIC), पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकेगा।

निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से 29 जुलाई तक फॉर्म जमा करने की अपील की है। इसके बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसका प्रकाशन 7 अक्टूबर को किया जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि इससे शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने में मदद मिलेगी तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित नहीं रहेगा।

Share This Article