Jamshedpur Congress : कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, परविंदर सिंह ने पदाधिकारियों को दिया सर्टिफिकेट

Jamshedpur Congress : कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, परविंदर सिंह ने पदाधिकारियों को दिया सर्टिफिकेट

Johar News Times
2 Min Read

इंडियन नैशनल कॉंग्रेस के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को बिष्टुपुर सिग्नल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र संगठन प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू शामिल हुए। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। नेताओं ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर बोझ डालने का आरोप लगाया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि महंगाई से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति विफल साबित हुई है।

कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है। वहीं महामंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि सोना नहीं खरीदने की अपील से स्वर्ण व्यवसायियों और इससे जुड़े रोजगार पर असर पड़ेगा।
इससे पहले बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कमेटी के पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान जिला कमेटी में शामिल सिख पदाधिकारियों ने “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारे लगाकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया। यह उद्घोष महासचिव परविंदर सिंह सोहल ने किया।

कार्यक्रम में जोसाई मार्डी, शिवनाथ मांडी, केके शुक्ला, ब्रजेंद्र तिवारी, राजकिशोर यादव, विजय यादव, मकसूद आलम, शाहनवाज अहमद, नूरजहां, हेमेंद्र हांसदा, राजा सिंह राजपूत, अपर्णा गुहा, नलिनी सिन्हा, राजेश चौधरी, ज्योति मिश्रा, सुनील प्रसाद, सन्नी सिंह, अमित श्रीवास्तव, राकेश साहू, फिरोज खान, शिखा, शिल्पी चक्रवर्ती, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, लक्की शर्मा, किशनलाल महतो, अजीत रूहीदास, तोता माहली, सुधीर कुमार टुडू, हरेकृष्ण लोहार, राजकुमार वर्मा, रविंद्र मौर्या, फरहत बेगम, सुनीता ओझा, चंद्रवती पाल, संदीप मिश्रा और संजय सिंह आजाद समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article