जमशेदपुर: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के आवास पर जुटे भाजपा नेता, 30–31 मई को होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का दिया न्योता

मिशन संगठन: अर्जुन मुंडा से मिले भाजपा पदाधिकारी, 30 मई से शुरू हो रहे प्रशिक्षण वर्ग पर बनी रणनीति।"

Johar News Times
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से आज सरायकेला-खरसावां जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने मुलाकात की। जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवासीय कार्यालय में हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान नेताओं ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री को आगामी 30 और 31 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा।


पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर पहुंचे सरायकेला-खरसावां के भाजपा पदाधिकारी।

30 और 31 मई को आयोजित होगा भाजपा का विशेष प्रशिक्षण वर्ग।

जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान ने अर्जुन मुंडा को प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा और तैयारियों से कराया अवगत।जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से निखारने पर हुआ मंथन।


मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और जिला पदाधिकारियों के बीच संगठनात्मक मजबूती को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और कार्यप्रणाली से जोड़े रखना बेहद ज़रूरी है।

भाजपा की ओर से आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मूल विचारधारा, रीति-नीति और भविष्य की राजनीतिक रणनीतियों से पूरी तरह अवगत कराना है, ताकि आने वाले समय में संगठन को और अधिक धारदार बनाया जा सके।

Share This Article