झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम Jharkhand Academic Council की वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर डालना होगा। जैसे ही छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे, उनकी पूरी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे वे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं
- “JAC 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर लें
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में इस बार जिलों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।
सबसे पहले बात टॉप जिलों की—
गुमला ने 99.32% के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
दूसरे नंबर पर दुमका 99.02% के साथ रहा,
जबकि पाकुड़ 98.56% और पूर्वी सिंहभूम 98.02% के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
वहीं अन्य प्रमुख जिलों की बात करें तो—
बोकारो में 96.43%, पलामू में 96.01%,
धनबाद में 95.84% और सरायकेला-खरसावां में 95.36% रिजल्ट रहा।
राजधानी रांची में 94.75% और पश्चिमी सिंहभूम में 94.70% छात्र पास हुए हैं।
अब बात करें सबसे कम पास प्रतिशत वाले जिलों की—
चतरा में 91.20%, खूंटी में 91.58%
और गढ़वा में 91.71% रिजल्ट दर्ज किया गया है।
कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो—
इस साल 4 लाख 22 हजार 109 छात्र परीक्षा में शामिल हुए,
जिनमें से 4 लाख 2 हजार 178 छात्र पास हुए हैं।
यानि कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा है।
कुल मिलाकर इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट काफी बेहतर और उत्साहजनक रहा है।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
झारखंड बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलता है।
रीचेकिंग और स्क्रूटिनी की सुविधा
अगर किसी छात्र को अपने नंबरों पर संदेह है, तो वह रीचेकिंग/स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए JAC जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसमें आवेदन की तारीख और फीस की जानकारी दी जाएगी











