23 April 2026 | कोल्हान की आवाज | Johar News Times

जोहर कोल्हान की प्रमुख खबरें

Johar News Times
6 Min Read

झारखंड-बंगाल सीमा पर सख्ती: गालूडीह-नरसिंहपुर चेकनाका पर 24 घंटे वाहनों की जांच, शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट

झारखंड-बंगाल सीमा पर मतदान के मद्देनज़र सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, गालूडीह-नरसिंहपुर चेकनाका पर 24 घंटे वाहनों की सघन जांच हो रही है, हर गाड़ी की तलाशी लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है,

- Advertisement -
Ad image

सुरक्षा बल तीन शिफ्ट में तैनात हैं और लगातार निगरानी कर रहे हैं, दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है, ताकि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो सके।

सरायकेला-खरसावां : ‘सुजल ग्राम संवाद’ के छठे संस्करण में जुड़े ग्रामीण, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

सरायकेला-खरसावां में ‘सुजल ग्राम संवाद’ के तहत ग्रामीणों ने अधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया।

कार्यक्रम में जल जीवन मिशन 2.0 और पेयजल व्यवस्था पर चर्चा हुई, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि अब हर घर में सालभर स्वच्छ पानी मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image

राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण पदक पाने वाले शुभम पति का खरसावां में सम्मान

खरसावां के बेहरासाही निवासी शुभम कुमार पति को राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हाथों स्वर्ण पदक मिलने पर सम्मानित किया गया।

उन्होंने Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya से एम.एड. में टॉप किया और अब University of Delhi में शिक्षा शास्त्र में शोध कर रहे हैं l

- Advertisement -
Ad image

बहरा गोड़ा बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

बहरागोड़ा बाजार में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर करीब 75 दुकानों को नोटिस दिया और सड़क व नालियों से कब्जा हटवाया,

साथ ही सुबह 8 से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई और नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई, क्योंकि अतिक्रमण से लगातार जाम की समस्या बढ़ रही थी।

5 मई की वार्ता पर टिकी उम्मीदें, समाधान नहीं हुआ तो 6 मई से चक्का जाम की चेतावनी

गुवा में स्थानीय रोजगार को लेकर 5 मई की वार्ता अहम मानी जा रही है, और Madhu Koda की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं हुआ तो 6 मई से चक्का जाम शुरू किया जाएगा,

क्योंकि उनका आरोप है कि सेल प्रबंधन बाहरी लोगों को नौकरी देकर स्थानीय लोगों की लगातार अनदेखी कर रहा है, जिससे पहले भी कई बार आंदोलन हो चुका है ।

चाईबासा में आम आवाम पार्टी की बैठक, 2029 चुनाव की तैयारी

चाईबासा में आम आवाम पार्टी की संगठनात्मक बैठक में पार्टी विस्तार और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश यादव ने इसे आम लोगों की आवाज़ बताते हुए झारखंड में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने का निर्देश दिया।

चाईबासा में विस्थापित परिवार अंधेरे में जीने को मजबूर, बिजली कनेक्शन के लिए 5400 रुपये की शर्त बनी बाधा

चाईबासा के गुवा क्षेत्र में विस्थापित परिवारों को नए घर मिलने के बावजूद बिजली जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई है, नुईया गांव में बसे इन लोगों का कहना है कि शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है जिससे बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं,

बिजली कनेक्शन के लिए प्रति घर 5400 रुपये की शर्त गरीब परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन गई है और आर्थिक तंगी के कारण वे यह राशि जमा नहीं कर पा रहे हैं l

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने हाई कोर्ट अधिवक्ता को 50 फीट तक घसीटा ,मौके पर ही हो गई मौत

जमशेदपुर के डिमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने हाई कोर्ट के अधिवक्ता शशि भूषण को टक्कर मारकर घसीट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने कार जब्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कार चलाते वक्त पलक झपका और हो गई दुर्घटना, एक ही परिवार के तीन घायल

जुगसलाई में गुरुवार सुबह रंग गेट के पास एक कार चालक को झपकी आने से कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। हादसे में दो की हालत गंभीर है,

जबकि एक बाइक सवार दंपति को मामूली चोट आई; पुलिस जांच में जुटी है।

तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, रेस्क्यू जारी

चाईबासा के सैकड़ों मजदूर तमिलनाडु की एक सुता और कपड़ा बनाने वाली कंपनी में बंधक हैं, जहां उनसे जबरन काम कराया जा रहा है और मारपीट की जा रही है;

मजदूरों की गुहार पर प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया है, कुछ को छुड़ाया गया है, जबकि कई अब भी फंसे हुए हैं।

Share This Article