आदित्यपुर में सुबह-सुबह फायरिंग से दहशत

आदित्यपुर में सुबह-सुबह फायरिंग से दहशत

Johar News Times
2 Min Read

स्वपन दास के घर पर तीन राउंड गोलीबारी*

- Advertisement -
Ad image

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे अज्ञात अपराधियों ने जन्माष्टमी स्थल के समीप स्थित स्वपन दास के घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों ने घर पर तीन राउंड गोली चलाई और मौके से फरार हो गए।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है l

स्वपन दास ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं है। उन्होंने कहा कि वे शांतिप्रिय व्यक्ति हैं और कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है।

घटना के बाद सालडीह बस्ती के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक अपराधी खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम किया जा सके।

Share This Article