मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज के पूर्व अंग्रेजी व्याख्याता एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित होम्योपैथ चिकित्सक प्रो. छविलेश्वर महंता के निधन पर कॉलेज परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में वक्ताओं ने प्रो. महंता के शैक्षणिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और होम्योपैथ चिकित्सक के रूप में नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की। उनकी सरलता, ईमानदारी और सेवाभाव के कारण उन्हें क्षेत्र में विशेष सम्मान प्राप्त था। कॉलेज परिवार ने उनके निधन को शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में प्राचार्या सीमा कल्याणी, प्रो. राजीव दुबे, प्रो. संतोष कुमार दास सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
