घाटशिला l संवाददाता
भाजपा नेत्री डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन का जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में “100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया” सम्मान प्राप्त करने के बाद पहली बार घाटशिला पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन घाटशिला कॉलेज रोड स्थित ब्लॉक ऑफिस के सामने किया गया, जहां स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला समूह और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
समारोह के दौरान लोगों ने फूल-मालाओं और तालियों की गूंज के साथ डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन का स्वागत किया। कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे घाटशिला क्षेत्र और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
अपने संबोधन में डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे घाटशिला और झारखंड की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे तथा महिलाओं और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगी। गौरतलब है कि बीते 9 मई को दिल्ली स्थित एनएमडीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी द्वारा डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन को “100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया” सम्मान से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शाह, सत्यनारायण पुष्टि, पूर्व प्रमुख हिरामनी मुर्मू, निमा रजक, पूर्णिमा सीट, श्रावणी मोहरी, सोनाली कुमारी, एलिका सिंह, मुनमुन दास, सोमा सरकार, ललिता पानी, रोशन पूर्ति, स्मृति सरकार, विजय पाण्डेय, संतोष मुर्मू और सुब्रतो दास समेत कई लोग उपस्थित थे।
ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com
