IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल कप्तान; 5 नए चेहरों की चमकी किस्मत

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।

Johar News Times
2 Min Read

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सिलेक्टर्स ने इस बार टीम में ‘युवा जोश और अनुभव’ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन तैयार किया है। इस सीरीज की सबसे बड़ी कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जिन्हें वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है।

वहीं, आईपीएल (IPL) में धमाल मचाने वाले 5 नए चेहरों को टीम इंडिया का टिकट मिला है।


ये हैं वो 5 नए ‘धुरंधर’ जिन्हें पहली बार मिला मौका

चयनकर्ताओं ने भविष्य की टीम तैयार करने के इरादे से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट के स्टार्स पर भरोसा जताया है:

  • टेस्ट स्क्वॉड में एंट्री: मानव सुथार, गुरनूर सिंह और हर्ष दुबे।
  • वनडे स्क्वॉड में एंट्री: प्रिंस यादव और हरप्रीत बरार।

रोहित-हार्दिक की उपलब्धता पर सस्पेंस, पंत को लेकर बड़ा अपडेट

  • रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या: इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धता पूरी तरह से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। फिट होने पर ही ये टीम से जुड़ेंगे।
  • ऋषभ पंत: पंत को लेकर बड़ा अपडेट यह है कि वे टेस्ट टीम का हिस्सा तो हैं, लेकिन उन्हें वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

अफगानिस्तान दौरे के लिए भारत का टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।

Share This Article