अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को सरयू राय ने किया सम्मानित, ब्लैक बेल्ट उत्तीर्ण खिलाड़ियों को भी मिला प्रमाण पत्र

Johar News Times
2 Min Read

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों एवं रांची खेल गांव स्टेडियम में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र जमशेदपुर पश्चिम के माननीय विधायक सरयू राय द्वारा वितरित किए गए।

गौरतलब है कि अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन पिछले माह 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम एवं जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इस अवसर पर भी मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय उपस्थित थे, जहां उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था। गुरुवार को प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद विजेता खिलाड़ियों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था। विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनके जज्बे और उत्साह को बनाए रखने की अपील की तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाने वाले खिलाड़ियों को भी हतोत्साहित न होने की सलाह दी। सरयू राय ने कहा कि वे अपनी कमियों को पहचानकर और अधिक मेहनत करें तथा आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के साथ पुनः भाग लें। कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच पूजा कौर, पी. विजय कुमार एवं विजय नारायण सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पदक विजेताओं की सूची

स्वर्ण पदक विजेता : रिद्धी चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मी गोप, अदिति राज, साई सोनम।

रजत पदक विजेता : शैल नंदिनी, देवअश्मिता दास, आदया वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी, सानवी ठाकुर।

कांस्य पदक विजेता : अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी एवं श्रेया कुमारी।

Share This Article