IPL 2026: ईडन गार्डन्स में KKR की रोमांचक जीत, MI को 4 विकेट से हराया

IPL 2026: ईडन गार्डन्स में KKR की रोमांचक जीत, MI को 4 विकेट से हराया

Johar News Times
2 Min Read

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने 148 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल किया। बारिश के कारण मैच करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। एक समय टीम 84 रन पर 5 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।

मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पंड्या ने 26 रन बनाए, लेकिन सुनील नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। अंत में कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। KKR की ओर से कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन को 1 सफलता मिली। एक अहम रनआउट विल जैक्स का भी हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की शुरुआत धीमी रही और 54 रन तक 3 विकेट गिर गए। इसके बाद मनीष पांडे और रोवमन पॉवेल ने 47 गेंदों में 64 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया। मनीष पांडे ने 45 और पॉवेल ने 40 रन बनाए।

इस जीत के साथ KKR के 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है, जिससे प्लेऑफ की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट पोर्टल न्यूज को लाइक और सब्सक्राइब करें – joharnewstimes.com

Share This Article