यंग क्रिकेट क्लब कांके द्वारा आयोजित सर्किल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 आरंभकांके।

यंग क्रिकेट क्लब कांके द्वारा आयोजित सर्किल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 आरंभकांके

Johar News Times
2 Min Read

यंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित सर्किल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट कब्रस्थान मैदान पतरा टोली में आरंभ हो चुका है। यह टूर्नामेंट रात के समय फ्लड लाइट में खेला जा रहा है, जिसमें क्षेत्र की कई मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 मई को खेला जाएगा। आयोजक समिति के तनवीर आलम, सरफराज राजा, तौफीक आलम, इमरान पिंकू ने बताया कि टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उद्घाटन मैच में पिरु टोला और धीरज एलेभन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें धीरज की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में शहबाज एलेभन पतराटोली ने कांटा टोली को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में धीरज एलेभन अरसडें और शहवाज एलेभन पतराटोली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शहबाज एलेभन विजयी रही।
टूर्नामेंट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं और युवाओं में क्रिकेट को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। मैचों का संचालन अनुभवी अंपायरों की देखरेख में कराया जा रहा है।
अतिथि के रूप में स्थानीय सामाजिक एवं खेल प्रेमी गणमान्य लोग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है।
टूर्नामेंट की मुख्य विशेषता यह हैं कि सभी मैच नाइट क्रिकेट फॉर्मेट में खेले जा रहे हैं। फाइनल में
विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे
पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं।

Share This Article