थाईलैंड ओपन 2026 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में, पीवी सिंधू का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त

थाईलैंड ओपन 2026 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में, पीवी सिंधू का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त

Johar News Times
2 Min Read

थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में भारत के लिए दिन मिला-जुला रहा। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि महिला एकल में पीवी सिंधू का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया।

सात्विक-चिराग की दमदार जीत

भारतीय स्टार जोड़ी सात्विक और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी को सीधे गेमों में 21-12, 21-13 से हराया। यह मुकाबला करीब 41 मिनट चला।
मैच की शुरुआत से ही भारतीय जोड़ी हावी रही और पहले गेम में 10-0 की बढ़त बना ली। इंटरवल के बाद जापानी जोड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सात्विक-चिराग ने बेहतर तालमेल के साथ गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने लगातार अंक जुटाकर मैच जीत लिया और वर्ष 2026 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का पहला सेमीफाइनल हासिल किया।

पीवी सिंधू का संघर्षपूर्ण हार के साथ सफर खत्म

महिला एकल वर्ग में पीवी सिंधू ने जापान की यामागुची के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला। सिंधू ने पहला गेम 21-19 से जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद यामागुची ने वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-18 और तीसरा गेम 21-15 से जीत लिया। इस हार के साथ सिंधू का टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article