सर्राफा बाजार में सोना चमका, चांदी में बड़ी गिरावट; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

सर्राफा बाजार में सोना चमका, चांदी में बड़ी गिरावट; जानिए आपके शहर का ताजा रेट

Johar News Times
3 Min Read

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में देश के अधिकांश बाजारों में सोना 300 से 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई और यह करीब 10,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई।

सोने के ताजा भाव

बाजार में तेजी के चलते 24 कैरेट सोना आज 1,62,340 रुपये से 1,64,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आया। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,810 रुपये से 1,50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,62,340 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।

अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,62,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में सोने के भाव सबसे अधिक रहे, जहां 24 कैरेट सोना 1,64,190 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,50,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,62,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,48,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

सोने के उलट चांदी की कीमत में कमजोरी देखी गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और मांग में कमी के कारण चांदी के भाव में गिरावट आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.80 प्रतिशत गिरकर 4,614.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 87.04 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करती नजर आई। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी लगातार देखने को मिल रहा है।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article