कृषि में नवाचार और तकनीक के समावेश से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि,
कृषि विज्ञान केंद्र, लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड में 18वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर एस कर्मकार, निदेशक सीड एंड फार्म निदेशालय, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची ने की l कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र, बालूमाथ लातेहार के वैज्ञानिक पौधा संरक्षण गोपाल कृष्ण के स्वागत भाषण से हुआ l इसके पश्चात वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र बालूमाथ लातेहार डॉक्टर राजीव कुमार ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रतिवेदन तथा वर्ष 2026-27 की कार्य योजना प्रस्तुत की जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया l
डॉक्टर राजीव कुमार ने बालूमाथ कृषि विज्ञान के वैज्ञानिकों के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा, आज के चुनौतीपूर्ण समय में कृषि विज्ञान केंद्र बालूमाथ के वैज्ञानिकों और कार्यालय सहयोगियों ने किसानों की उम्मीदों को पूरा करने में बड़ी सफलता हासिल की है। लैब की तकनीक को खेतों तक पहुँचाना ही हमारा असली मकसद है। कृषि में नवाचार और तकनीक के समावेश से न केवल उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।” उन्होंने अपने सहयोगी वैज्ञानिकों से कहा कि वे बालूमाथ सहित लातेहार जिला की जलवायु और मिट्टी के अनुरूप खेती की नई प्रणालियों को बढ़ावा देने का प्रयास करें।बैठक के दौरान केंद्र की वैज्ञानिक कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र, बालूमाथ द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही, आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित योजनाओं को पटल पर रखा गया। इन योजनाओं में उन्नत बीजों का वितरण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, पशुपालन को बढ़ावा देना और महिला किसानों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र बोकारो के रंजय कुमार सिंह विशेष अतिथि एवं तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे l बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारी ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक, लातेहार, एनजीओ, एसवीएस चंदवा, लातेहार के प्रिंस तिग्गा तथा प्रगतिशील किसान विनोद चौधरी, बीरबल उरांव एवं सुरेश उरांव भी उपस्थित रहे l इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र लातेहार के वैज्ञानिक, उद्यान, डॉक्टर आरती बीना एक्का तथा वैज्ञानिक, मृदा विज्ञान, डॉ विनोद कुमार ने तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित थे l वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र बालूमाथ के सिद्धार्थ सिन्हा, मुनि सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर संजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com
