मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद अब नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा पूरे देश में एक साथ आयोजित की जाएगी। चूंकि परीक्षा रविवार को होगी, इसलिए केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।
अफवाहों से सावधान रहने की अपील
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर भ्रामक और फर्जी खबरें फैल सकती हैं। ऐसे में छात्र केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक चैनलों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनधिकृत लिंक, मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें। एजेंसी ने छात्रों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।
हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी
परीक्षा, एडमिट कार्ड या परीक्षा केंद्र से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए छात्र सीधे एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक ईमेल आईडी जारी की है।
ईमेल आईडी: neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
विशेषज्ञों का कहना है कि अब छात्रों के पास तैयारी के लिए लगभग एक महीने का समय है। ऐसे में विद्यार्थियों को अब रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। परीक्षा केंद्रों की जानकारी और अलॉटमेंट से जुड़ी सूचना छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com
