रामगढ़ के गोला में जंगली हाथियों का उत्पात, मकई की फसल बर्बाद

रामगढ़ के गोला में जंगली हाथियों का उत्पात, मकई की फसल बर्बाद

Johar News Times
2 Min Read

घर में रखा चावल भी खा गए हाथी, ग्रामीणों में दहशत,

रामगढ़ जिले के गोला वन क्षेत्र में पिछले एक महीने से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। 16 मई की रात हाथियों के झुंड ने रोला गांव में कई किसानों की मकई की फसल रौंद दी।

सुतरी गांव के धोरधोरिया निवासी भागीरथ महतो ने बताया कि हाथियों ने उनकी पूरी मकई की फसल नष्ट कर दी और घर में रखा चावल भी खा गए। घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के माहौल में जागते रहे। भागीरथ महतो के अनुसार, इससे पहले भी हाथी उनके मकान और फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मुआवजा और स्थायी समाधान की मांग की है।

वन विभाग के मुताबिक, गोला वन क्षेत्र में इन दिनों 34 जंगली हाथियों का झुंड अलग-अलग हिस्सों में विचरण कर रहा है। हाथियों के समूहों में बंट जाने से परेशानी बढ़ गई थी, लेकिन क्यूआरटी टीम ने काफी मशक्कत के बाद सभी हाथियों को एकजुट कर दिया है।फिलहाल हाथियों का झुंड डुमरडीहा के पास दामोदर नदी किनारे मौजूद है। वन विभाग शाम के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने की तैयारी कर रहा है। अभियान में रेंजर राकेश कुमार सिंह, मनीष कुमार शर्मा, शिव शंकर कुमार, दीपक कुमार सिन्हा, योगेंद्र कुमार, दीपक दास समेत अन्य वनकर्मी शामिल हैं।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article