एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर

Johar News Times
2 Min Read

रांची में शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम एवं आधार इनेबल्ड बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (AEBAS) पोर्टल के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने की।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक श्वेता वर्मा, यूनिसेफ की प्रतिनिधि अन्नपूर्णा, एविडेंस एक्शन के नीरज सहित जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक और संबंधित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत संचालित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई और अब तक की प्रगति का आकलन किया गया। साथ ही कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने कर्मचारियों की उपस्थिति और विवरण को AEBAS पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने पर विशेष जोर दिया। बताया गया कि इससे वेतन भुगतान और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने जिले में एनीमिया नियंत्रण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को एचएमआईएस पोर्टल पर समय पर डाटा अपलोड करने को कहा, ताकि डैशबोर्ड पर सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सके।

इसके अलावा सभी संबंधित अधिकारियों को आरआई माइक्रोप्लान जल्द जमा करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहें।
ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल को Like, Follow और Subscribe करें।
साथ ही विजिट करें — joharnewstimes.com

Share This Article