विश्व डेंगू दिवस पर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

विश्व डेंगू दिवस पर स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

Johar News Times
1 Min Read

साहिबगंज, विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार की शहरी क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार द्वारा शहर के सकरोगढ़ स्थित द इंग्लिश ग्रामर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक किया गया।

डॉ. अमित कुमार ने बच्चों को डेंगू के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए आसपास पानी का जमाव नहीं होने देना चाहिए, नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए तथा मच्छरों से बचाव हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें, जहां डेंगू की जांच एवं इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सत्यजीत ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

Share This Article