शिबू सोरेन को पद्म भूषण: कल्पना सोरेन बोलीं- यह झारखंड आंदोलन, आदिवासी स्वाभिमान और संघर्ष का सम्मान

शिबू सोरेन को पद्म भूषण: कल्पना सोरेन बोलीं- यह झारखंड आंदोलन, आदिवासी स्वाभिमान और संघर्ष का सम्मान

Johar News Times
2 Min Read

झारखंड मुक्ति आंदोलन के प्रमुख नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर विधायक कल्पना सोरेन ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आज पूरा झारखंड गौरवान्वित है और यह सम्मान दशकों लंबे संघर्ष, बलिदान तथा झारखंडी अस्मिता की लड़ाई को राष्ट्र की ओर से मिली बड़ी पहचान है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके बाबा और हम सभी के अभिभावक रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज, सामाजिक न्याय और झारखंड की पहचान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। पद्म भूषण सम्मान उनके व्यक्तिगत योगदान के साथ-साथ झारखंड आंदोलन की भावना, आदिवासी स्वाभिमान और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को देश का नमन है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल शिबू सोरेन का नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों का सम्मान है जिन्होंने झारखंड आंदोलन को मजबूत करने और राज्य की पहचान के लिए संघर्ष किया। यह झारखंड की जनता के संघर्ष, त्याग और सपनों की भी मान्यता है। कल्पना सोरेन ने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि देश ने आखिरकार दशकों के संघर्ष और बलिदान को सम्मान दिया है।

उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा, “दिशोम गुरु अमर रहें।”

Share This Article