NEET UG 2026 : पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच CBI को सौंपी गई; लाखों अभ्यर्थियों में चिंता

NEET UG 2026 : पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच CBI को सौंपी गई; लाखों अभ्यर्थियों में चिंता

Johar News Times
2 Min Read

नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।

पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान कुछ स्थानों से प्रश्नपत्र लीक होने और संगठित तरीके से अभ्यर्थियों तक उत्तर पहुंचाए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। मामले के उजागर होने के बाद NTA ने परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा की और अंततः परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया।

जांच CBI के हवाले

सरकारी सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को कुछ संदिग्ध नेटवर्क और सॉल्वर गैंग से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। अब CBI इस पूरे मामले की गहन जांच करेगी और पेपर लीक में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों में असमंजस की स्थिति

- Advertisement -
Ad image

NEET UG परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर वर्ष लाखों छात्र शामिल होते हैं। परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद अभ्यर्थियों में चिंता और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब सभी की नजरें नई परीक्षा तिथि और जांच की प्रगति पर टिकी हैं।

अबसे हर अपडेट के लिये जुड़े रहे — ताजा खबरों के लिये हमारे न्यूज चैनल और वेबसाइट को लाइक और सब्सक्राइब करें — joharnewstimes.com

- Advertisement -
Ad image
Share This Article