IPL के बीच दूसरी शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? जानें सोशल मीडिया पर वायरल दावे का पूरा सच

नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक और माहिका शर्मा के रिश्ते की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

Johar News Times
3 Min Read

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने क्रिकेट फैंस के बीच खलबली मचा दी है। दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या अपनी लेडी लव माहिका शर्मा के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस वायरल दावे में कितनी सच्चाई है।

क्या 22 मई को उदयपुर में होगी शादी?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के मुताबिक, हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा इसी महीने 22 मई को उदयपुर में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग, करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। खबर के सामने आते ही फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या है इस वायरल खबर का सच?

अगर आप भी इस खबर को सच मान रहे हैं, तो रुकिए! जब इस वायरल पोस्ट की बारीकी से पड़ताल की गई, तो सच कुछ और ही निकला। दरअसल, जिस अकाउंट से इस खबर को सबसे पहले शेयर किया गया था, वह एक पैरोडी (फर्जी) प्रोफाइल है। यह अकाउंट सोशल मीडिया पर सिर्फ लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए इस तरह की फेक खबरें पोस्ट करता रहता है।

शादी की इन खबरों पर न तो हार्दिक पंड्या और न ही माहिका शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। इसलिए उदयपुर में शादी का यह दावा पूरी तरह से अफवाह और फर्जी है।

नताशा स्टेनकोविक से हो चुका है तलाक

हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2020 में मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी, जिससे उनका एक बेटा भी है। हालांकि, साल 2024 में दोनों आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग हो गए थे। तलाक के बाद दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश (को-पेरेंटिंग) कर रहे हैं। नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक और माहिका शर्मा के रिश्ते की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

Share This Article