DC vs KKR : फिन एलन के तूफानी शतक से कोलकाता की धमाकेदार जीत, दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

DC vs KKR : फिन एलन के तूफानी शतक से कोलकाता की धमाकेदार जीत, दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप

Johar News Times
2 Min Read

आईपीएल में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई, जबकि न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलेन ने तूफानी शतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ केकेआर ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

दिल्ली की पारी 142 रन पर सिमटी

- Advertisement -
Ad image

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक रही। पाठम निस्संक ने 50 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि के एल राहुल ने 14 रन बनाए। दोनों के बीच शुरुआती ओवरों में 49 रन की साझेदारी हुई, लेकिन राहुल के आउट होते ही दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई।

इसके बाद नीतिश राणा, समीर रिज़वी और त्रिस्तान स्ट्ब्स बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अंत में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को 142 रन तक पहुंचाया।

कोलकाता की ओर से अनुकुल रॉय और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट झटके और दिल्ली के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

फिन एलन का विस्फोटक शतक

- Advertisement -
Ad image

143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 31 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद फिन एलेन ने मैदान पर तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

एलन ने महज 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए। उनकी इस शानदार पारी में 5 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा। दूसरी ओर कैमेरोन ग्रीन ने 33 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया।

14.2 ओवर में हासिल की जीत

- Advertisement -
Ad image

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है, जिससे प्लेऑफ की दौड़ में उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

Share This Article