IMD ने मानसून की केरल में एंट्री का किया ऐलान, बिहार-यूपी के साथ झारखंड में भी जल्द दस्तक की संभावना

IMD ने मानसून की केरल में एंट्री का किया ऐलान, बिहार-यूपी के साथ झारखंड में भी जल्द दस्तक की संभावना

Johar News Times
1 Min Read

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। IMD के अनुमान के अनुसार बिहार में मानसून 12 से 15 जून के बीच पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 15 से 20 जून के बीच पहुंचने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसकी एंट्री 20 से 25 जून के बीच होने का अनुमान है।

वहीं झारखंड के लिए भी राहत भरी खबर है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 13 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल हैं और किसी बड़े मौसमी व्यवधान की स्थिति नहीं बनने पर मानसून समय पर झारखंड में प्रवेश कर सकता है। मानसून आमतौर पर साहिबगंज क्षेत्र से राज्य में प्रवेश करता है और इसके बाद पूरे झारखंड में सक्रिय होता है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक झारखंड के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article