बीडीएसएल महिला कॉलेज में 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा

बीडीएसएल महिला कॉलेज में 2 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा

Johar News Times
2 Min Read

घाटशिला स्थित बीडीएसएल महिला कॉलेज में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब निष्कासित और निलंबित शिक्षकों के मुद्दे पर करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। अंततः सहमति बनी कि संबंधित शिक्षकों के मामले में अंतिम निर्णय शासी निकाय की अगली बैठक में लिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, कॉलेज शासी निकाय के सचिव कुमार सत्यम कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पहले से मौजूद दो निष्कासित और तीन निलंबित महिला शिक्षकों को बातचीत के लिए कार्यालय में बुलाया। जब शिक्षक नहीं पहुंचे, तो वे स्वयं इंटर बिल्डिंग में पहुंचे, जहां शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ उनका तीखा विवाद हो गया।

विवाद के बाद कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और सचिव पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। हालांकि कुमार सत्यम ने इन आरोपों से इनकार किया। सूचना मिलते ही घाटशिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न दलों के नेता भी कॉलेज पहुंचे। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद यह तय हुआ कि दो निष्कासित और तीन निलंबित शिक्षकों की स्थिति अगली शासी निकाय की बैठक तक यथावत रखी जाएगी।

“जोहार न्यूज़ टाइम्स के साथ जुड़ें और पाएं हर पल की ताज़ा, सटीक और भरोसेमंद खबरें।
लेटेस्ट अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे प्लेटफॉर्म को अभी लाइक, सब्सक्राइब और विजिट करें।” Joharnewstime.com

- Advertisement -
Ad image
Share This Article